भारत

पत्नी की हत्या कर दामाद ने ससुर को किया फोन, कमरे में जमीन अंदर से निकाली गई लाश

Nil dhankar
15 July 2026 7:50 AM IST
पत्नी की हत्या कर दामाद ने ससुर को किया फोन, कमरे में जमीन अंदर से निकाली गई लाश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 1 लाख रूपये दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शमशेर अहमद ने अपनी 20 साल की पत्नी मुफीदूननिशा की हत्या करके उसे घर के अंदर ही एक कमरे मे दफना दिया. इसके बाद अगले दिन 14 जुलाई को उसने अपनी पत्नी की मां सफीनुन्नीशा को फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या करके घर में दफना दिया हूं.

दोनों का निकाह हुए अभी डेढ़ महीने भी पूरे नहीं हुए थे. इसकी जानकारी मिलते मां डुमरियागंज थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर पुरे मामले को पुलिस को बताया. इसके बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव को खुदवाकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूरे मामले की बात करें तो बीते 1 जून 2026 को संतकबीर नगर जिले दुधारा थानाक्षेत्र के दशहवा गांव की रहने वाली सफीदुन्नीसा की 20 साल की बेटी मुफीदूननिशा का निकाह मुस्लिम रीति रीवाज से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी हबीबुल्ला के पुत्र शमशेर अहमद के साथ संपन्न हुआ था. निकाह के बाद से ससुराल के लोगों ने एक लाख रूपये दहेज के लिए मुफीदूननिशा को परेशान करना शुरू कर दिया. इसके बाद 14 जुलाई को पति शमशेर अहमद ने अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मार कर घर मे दफना दिया हूं.

इस मामले को लेकर सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी पति शमशेर अहमद ,ससुर हबीबुल्ला, व सास खुशबून्नीशा को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. मृतका की मां ने कहा कि अभी 1 जून को बेटी की शादी की थी , डेढ़ महीना हुआ था. मुझे फोन करके बोला- तुम्हारी बेटी को मारकर दफना दिया हूं. मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं था. और मेरे से नहीं बताया था कि यह कैसे हो गया.मैंने मुंबई से इस शादी के लिए बात चलाई थी. जैसे उसने मेरी लड़की की जान ली है मैं चाहती हूं उसकी भी जान लिया जाए.

उन्होंने आगे कहा- शादी के बाद से ही ससुराल के लोग हमारी लड़की को मारते पीटते थे. आज सूचना मिली कि उन लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हमारी लड़की को मार ही डाला है और उसके शव को मकान के अंदर दफना दिया है. व सफीदुननिशा के प्रार्थना पत्र के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. और थाना डुमरियागंज के निरीक्षक के साथ घटना का निरीक्षण किया गया है. मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी आ गई है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खुदवाकर निकलवाया गया है. और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Next Story