भारत

#OperationSindoor को अंजाम देने के बाद मोदी सरकार ने देश में जारी किया अलर्ट

Nil dhankar
7 May 2025 6:21 AM IST
#OperationSindoor को अंजाम देने के बाद मोदी सरकार ने देश में जारी किया अलर्ट
x

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इसके बाद एहतियात के तौर पर श्रीनगर एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही एअर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद एहतियात के तौर पर श्रीनगर एयरपोर्ट को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है. एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने अगले आदेश तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें 7 मई को दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं.

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि अमृतसर जाने वाली दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दिल्ली भेजा जा रहा है. इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.' इसी बीच, इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले फ्लाइट के संबंध में जानकारी जुटाने की अपील की है. इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर एक्स पर लिखा, 'इलाके में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं. बीकानेर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं.' इंडिगो ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'हम आपसे अपील करते हैं कि एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट्स की स्थिति जांच लें.'




Next Story
null