भारत
नायब तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग करने वालों के घर चला बुलडोजर, VIDEO
jantaserishta.com
18 Aug 2024 12:00 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रशासनिक अमले पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया है।
पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार और पटवारी पर कब्जाधारियों ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में दोनों कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। इस घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया और रविवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया। साथ ही प्रशासन ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। उसके बाद से प्रशासन लगातार इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर हुई फायरिंग के बाद विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई करके अपराधियों को संदेश दिया गया है।
इससे पहले राज्य में समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ प्रशासनिक तौर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अनैतिक कार्यों में लगे या दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है। यही नहीं कई आरोपियों के तो सार्वजनिक तौर पर जुलूस तक निकाले गए थे।
इंदौर में जमीन को कब्जा मुक्त करने गए तहसीलदार पटवारी पर गार्ड ने कर दी फायरिंग जान बचाकर भागे pic.twitter.com/NtHmKcjCDD
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) August 14, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





