भारत

कडू नाला हादसे के बाद हरकत में प्रशासन

Shantanu Roy
26 July 2026 5:54 PM IST
कडू नाला हादसे के बाद हरकत में प्रशासन
x
Chamba. चंबा। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर कडू नाला के समीप 24 जुलाई को हुए दर्दनाक सडक़ हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे कुल्लू से पांगी जा रहा वाहन (एचपी-01डी-2210) पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गया था। उपायुक्त ने घटनास्थल पर सडक़ की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस दौरान उपायुक्त ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावित परिवारों को दी गई सहायता की
जानकारी ली।


आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि हादसे से प्रभावित सभी 10 परिवारों को राजस्व विभाग की टीम ने घर-घर जाकर राहत राशि प्रदान कर दी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दौरे के दौरान उपायुक्त ने साच हाइड्रो पावर हाउस का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर बीआरओ के मेजर पारस कोचर, बीडीओ आस्था पंवार, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सुनील चंदेल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भाग सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story