
x
Kullu. कुल्लू। जिला में स्थित गो सदनों के कुशल संचालन एवं गोवंश के संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न गो सदनों के संचालकों द्वारा गोसदनों की व्यवस्थाओं, गोवंश के रख-रखाव, चारे, स्वच्छता तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही गो सदनों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गौ सदनों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता एवं उसके प्रभावी उपयोग की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि गो संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इस कार्य को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गो सदनों में गोवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





