भारत

ADGP ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Oct 2025 3:10 PM IST
ADGP ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
x
खुद को गोली मारकर दी जान.
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस विभाग में वरिष्ठ पद पर तैनात ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, यह घटना सेक्टर 11 में हुई. फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और इस समय जापान में मुख्यमंत्री सैनी के साथ कार्यरत हैं. प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर ADGP पूरन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.
इस घटना ने पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ा दी है. ADGP पूरन को उनके काम और ईमानदारी के लिए जाना जाता था. उनकी अचानक मौत से विभाग में गंभीर स्तब्धता फैली है. बता दें, आईपीएस वाई पूरन कुमार हरियाणा के 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं.
अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. सभी संभावित पहलुओं की जांच कर घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null