भारत

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट की नियमित मंजूरी पर जताया आभार

Shantanu Roy
19 Sept 2025 5:33 PM IST
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट की नियमित मंजूरी पर जताया आभार
x
Amb. अंब। अंब मुख्यालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्ट लगने की नियमित मंजूरी मिलने पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक सुदर्शन बबलू से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस सूद की अगवाई में अधिवक्ताओं ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को उनके पंजोआ स्थित कार्यालय में माता की चुन्नरी और टोपी पहनाकर सम्मानित किया और अंब को नियमित कोर्ट की सौगात दिलाने के लिए उनका आभार प्रकट किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण और अंब में प्रस्तावित लघु सचिवालय को शीघ्र बनाने की मांग भी विधायक के
समक्ष रखी।


अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर स्थिति में है। यदि इस भवन को डिस्मेंटल कर उसी स्थान पर लघु सचिवालय का निर्माण किया जाता है तो इससे एक ही छत के नीचे न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आम जनता के साथ अधिवक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि अंब क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे । इस मौके पर अधिवक्ता कमल ठाकुर, राजेंद्र परमार, विकास कश्यप, रविंद्र हीरा, अजय ठाकुर, जसबीर सिंह मान आदि मौजूद रहे।
Next Story