भारत

अभिनेता को धमकी मिली, सलमान खान के है बेहद करीबी

Nilmani Pal
11 Feb 2026 6:14 AM IST
अभिनेता को धमकी मिली, सलमान खान के है बेहद करीबी
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई। बॉलीवुड में धमकी और वसूली के मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह और अब सलमान खान के एक करीबी का भी नाम शामिल है.

जानकारी के मुताबिक, एक्टर सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार, जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के तौर पर काम करते हैं, उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है. हालांकि इस मामले में अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद पुलिस एहतियातन सतर्क है और पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. यह धमकी व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए भेजी गई, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई. धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अब धमकी भरे ईमेल और वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले ने भी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Next Story
null