
x
Keylong. केलांग। लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने शनिवार को त्रिलोकनाथ एवं उदयपुर क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने त्रिलोकनाथ मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उदयपुर की ओर जाते समय उपायुक्त ने सडक़ निर्माण कार्य में कुछ नाबालिग बच्चों को कार्यरत देखा। इस पर उन्होंने तत्काल बाल सहायता हेल्पलाइन को सूचना देकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में बाल श्रम जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध हैए बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन मिले। इसके बाद उपायुक्त ने मृकुला माता मंदिर, उदयपुर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया तथा मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि जनता के सहयोग से एक स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





