भारत

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर कार्रवाई, अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप

Nil dhankar
8 Oct 2025 6:18 AM IST
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर कार्रवाई, अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। देवरिया में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बरनवाल को मंगलवार की रात हटा दिया गया। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है । सोमवार को मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में युवक का शव मिला था। इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आने पर शासन ने कार्रवाई की है। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शासन को भेजी थी। माना जा रहा है कि उसी क्रम में शासन ने करवाई करते हुए प्रिंसिपल को पद से हटा दिया है। उन्हें पद से हटाए जाने की पुष्टि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर कंक्रीट की पानी की टंकी बनाई गई है। जिससे मेडिकल कालेज के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड के साथ ही ओपीडी के शौचालय में जलापूर्ति की जाती है। पानी से बदबू आने की शिकायत पर सोमवार को सफाईकर्मी पानी की टंकी की सफाई करने पहुंचे तो अंदर युवक का शव मिला था। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज के साथ ही प्रशासनिक अमले में काफी हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह डीएम दिव्या मित्तल मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर ही प्रधानाचार्य डॉ. राजेश बरनवाल से पूछताछ शुरू कर दी।

मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अचानक मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंची डीएम ने पांचवीं मंजिल पर जाकर खुद मौके की स्थितियों को देखा। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की छत पर शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले थे।

Next Story
null