भारत

Acropolis Mall: एक्रोपोलिस मॉल भीषण आग की चपेट में, दफ्तरों में फंसे लोग

jantaserishta.com
14 Jun 2024 1:40 PM IST
Acropolis Mall: एक्रोपोलिस मॉल भीषण आग की चपेट में, दफ्तरों में फंसे लोग
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग लगी है. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फायर ब्रिगेड कि 10 गाड़ियां मौजूद हैं. आग को जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फायर ब्रिगेड कि 10 गाड़ियां मौजूद हैं. आग को जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग अब भी मॉल के अंदर बनाए गए दफ्तरों में फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने की कोशिश की
जा रही है.
बता दें कि दो दिन पहले ही 11 जून को कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आपदा प्रबंधन की टीम भी वहां पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट के मुताबिक आग पार्क स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत से सटे रेस्टोरेंट में लगी, जिसके बाद इमारत की ऊंची मंजिलों से गहरा धुआं और आग की लपटें निकलती देखी गईं. आसपास की आवासीय इमारतों और कार्यालयों के लोग आग देखकर डर गए और सड़क पर पहुंच गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story