भारत

Judge: साइबर अपराधियों ने जज को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, जानें कैसे फंसाया

jantaserishta.com
14 Jun 2024 1:11 PM IST
Judge: साइबर अपराधियों ने जज को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, जानें कैसे फंसाया
x
खाते से 8 लाख 49000 रुपए उड़ा दिए।
नवगछिया: बिहार में साइबर अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। साइबर फ्रॉड आम आदमी से लेकर वीआईपी को निशाना बनाने से भी नहीं चूकते। भागलपुर के नवगछिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने नवगछिया के एसीजेएम 2 क ठगी का शिकार बना लिया। बदमाशों ने उनके खाते से 8 लाख 49000 रुपए उड़ा दिए। नवगछिया साइबर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर लोग सन्न हैं।
मामला नवगछिया के एसीजेएम 2 महेश्वर नाथ प्रसाद से जुड़ा हुआ है। जज साहब ने मामले की शिकायत नवगछिया साइबर थाने से की। इसके बाद कांड संख्या 8/2024 दिनांक 12. 6.2024 दर्ज किया गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के योनो एप डाउनलोड करने के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया। पुलिस को दिए आवेदन में जुडिशल मजिस्ट्रेट महेंद्र नाथ पांडे ने बताया है कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सासाराम आदमपुर शाखा में है जहां से उन्होंने कर लोन लिया था। 11 जून को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें ब्रांच मैनेजर से संपर्क करने को कहा गया था जब उन्होंने उसे नंबर पर कॉल बैक किया तो दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड थे लेकिन उन्होंने बैंक मैनेजर के नाम पर जज साहब को झांसे में ले लिया।
फ्रॉड ने उन्हें स्टेट बैंक का योनो लाइट एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। इसी क्रम में साइबर फ्रॉड ने उनसे आवश्यक जानकारी ले ली और जज साहब के खाते से 8 लाख 49000 उड़ा दिए। इस घटना की खबर सामने आने के बाद आम आदमी हैरान हैं तो पुलिस विभाग परेशान कि जज साहब को साइब फ्रॉड ने कैसे ठग लिया।
एसीजेएम 11 महेश्वर नाथ पांडे ने घटना को लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराया है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है। नवगछिया पुलिस ने कहा है कि जल्द ही कांड का उद्बभेदन करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story