भारत

सुर्खियों में ACP की Thar, एक्शन में Police

jantaserishta.com
23 Sept 2025 5:14 PM IST
सुर्खियों में ACP की Thar, एक्शन में Police
x
युवक की मौत.
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. एसीपी राजेश लोहान की थार जीप से कुचले जाने के बाद युवक मनोज की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
मृतक मनोज के दोस्तों के मुताबिक, मनोज 21/22 सितंबर की देर रात वृंदावन से दोस्तों के साथ लौटा था. रात करीब डेढ़ बजे उसके दो दोस्त खाना लेने सेक्टर 12 गए थे. वहां उनकी थार में बैठे लोगों से कहासुनी हो गई. दोस्तों ने मनोज को इसकी जानकारी दी. मनोज और उसके दोस्त अपनी स्कॉर्पियो में मौके पर पहुंचे और थार के सामने गाड़ी लगाई.
आरोप है कि स्कॉर्पियो देखकर थार चालक घबरा गया. जैसे ही मनोज गाड़ी से उतरा, थार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और मनोज को टक्कर मार दी. इसके बाद थार ने मनोज को कुचलते हुए वहां से भागने की कोशिश की. गंभीर हालत में मनोज को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पोस्टमार्टम फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में हुआ. परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया. देर शाम उन्हें पता चला कि थार एसीपी राजेश लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड है. डीसीपी सेंट्रल उषा कुंडू ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थार चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और थार को कब्जे में कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story