भारत
एसिड अटैक, प्रेमिका की जगह अजनबी महिला को बनाया निशाना
jantaserishta.com
9 March 2026 5:00 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गुरुग्राम: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर एसिड अटैक की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो परत-दर-परत कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस के मुताबिक, यह हमला आपसी रंजिश के चलते किसी और पर किया जाना था, लेकिन कपड़ों के समान रंग की वजह से एक निर्दोष महिला इसका शिकार हो गई.
बीती रात करीब 8:30 बजे गुरुग्राम पुलिस को सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला पर तेजाब फेंका गया है. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने बताया कि वह पवन नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है और उसने पवन पर मारपीट और एसिड फेंकने का आरोप लगाया.
पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से तफ्तीश की, तो कहानी कुछ और ही निकली. गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में उसी समय एक और महिला अपने इलाज के लिए आई हुई थी. आरोपी महिला, जिसका नाम साक्षी है, उसका अपने पति और उसकी लिव-इन पार्टनर (दूसरी महिला) से विवाद चल रहा था. साक्षी अपने पति की पार्टनर पर हमला करने के इरादे से अस्पताल आई थी. लेकिन जिस महिला पर हमला हुआ, उसने भी उसी रंग के कपड़े पहने थे जो साक्षी की 'टारगेट' महिला ने पहने थे. अंधेरे और जल्दबाजी में साक्षी ने बिना चेहरा देखे, गलतफहमी में दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया.
इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में पवन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. दूसरा हमले का मामला है जिसमें सेक्टर-10 पुलिस स्टेशन में एसिड (टॉयलेट क्लीनर) फेंकने के आरोप में साक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत पूरी तरह स्थिर है और उसके शरीर पर जलने के कोई गहरे निशान नहीं हैं. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





