भारत

10 साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, मौलवी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Jun 2024 11:47 AM IST
10 साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, मौलवी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
x
गर्भवती पत्नी ने भी साथ दिया।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मस्जिद परिसर में 10 साल की एक बच्ची को उर्दू सिखाने के बहाने एक मौलवी ने उसके साथ बार-बार रेप किया। इसमें उसकी गर्भवती पत्नी ने भी साथ दिया। मौलवी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मोहम्मद रिजवान की उम्र 45 साल है, वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह मस्जिद परिसर में ही रहता था और स्थानीय बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक अश्लील वीडियो भी बनाया और बच्ची को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लोहिया नगर के एसएचओ संजय पांडे ने कहा, "वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मस्जिद परिसर में रह रहा था, जिसने अपराध में उसका साथ दिया।" पांडे ने आगे कहा, "महिला छह महीने की गर्भवती है। आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story