
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरमान खान को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना 3 जून को गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीप पीर की मजार के सामने हुई थी। धौलाकुआं स्थित छठी आईआरबी बटालियन में तैनात आरक्षी राजेश छिंटा ड्यूटी समाप्त कर भोजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी आरोपी फरमान खान के साथ कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्दीधारी जवान के साथ मारपीट की।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। आरोपी फरमान खान वर्तमान में तारुवाला, पांवटा साहिब में रह रहा है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण भी करवाया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फरमान पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत रह चुका है। घटना के समय वह तिरुपति फार्मा में सुरक्षा ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा था। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने उसे सेवा से हटा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने पांवटा साहिब थाना पहुंचकर मामले की समीक्षा की। वहीं पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्हें फिलहाल नोटिस पर छोड़ा गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





