भारत

23 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Nov 2025 8:27 AM IST
23 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
x
बारामूला: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पिछले 23 वर्षों से फरार था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बशीर अहमद शाह, पुत्र गुलाम मोहम्मद शाह उर्फ गुली शाह, निवासी नैदखाह सुम्बल के रूप में हुई है। साल 2003 में दर्ज एक आपराधिक मामले में वह वांछित था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से छिपकर रह रहा था और कई बार अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर चुका था।
बारामूला पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रणनीतिक अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी, तंगमार्ग की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दशकों से ज्यादा समय तक फरार रहने के बाद, आरोपी को आखिरकार पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, तंगमर्ग की अदालत में पेश किया गया। बारामूला पुलिस ने आगे कहा कि सभी फरार आरोपियों और अपराधियों को कानून के तहत न्याय दिलाया जाएगा।
बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "बारामूला पुलिस ने 23 साल से फरार आरोपी को पकड़ा। एक बड़ी सफलता में बारामूला पुलिस ने बशीर अहमद शाह को गिरफ्तार किया, जो 2003 से केस एफआईआर नंबर 49/2003 यू/एस 379 आरपीसी, पीएस तंगमर्ग में वांटेड था। आरोपी 23 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story