भारत

मूलिंग पुल के पास एक्सीडेंट, ड्राइवर जख्मी

Shantanu Roy
28 May 2026 4:45 PM IST
मूलिंग पुल के पास एक्सीडेंट, ड्राइवर जख्मी
x
Keylong. केलांग। जिला लाहुल-स्पीति के मूलिंग पुल के समीप एक गाड़ी पर पत्थर गिरे और गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। मंगलवार रात को हादसा हुआ है। हादसे में घायल चालक को रात को ही केलांग अस्पताल से कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मूलिंग पुल के पास पहाड़ी से अचानक गिरे बड़े पत्थर की चोट लगने से एक कार अनियंत्रित होकर चंद्रा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मुलिंग पुल और क्षेत्रीय अस्पताल
केलांग पहुंची।


पत्थर की तेज चोट लगते ही ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण चला गया और कार नदी में गिर पड़ी। 35 वर्षीय अनीश राणा चंडीगढ़ के सेक्टर-7बी के निवासी हैं। वह लाहुल के जिस्पा क्षेत्र में कैंपिंग और एडवेंचर टूरिज्म व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। हादसे में उनके सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात को हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं, चालक को केलांग अस्पताल से कुल्लू अस्पताल के लिए रात को ही रेफर किया गया है। बता दें, पत्थर की तेज चोट लगते ही ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण चला गया और कार नदी में गिर पड़ी। ऐसे में उसे गहरी चोटें आई है।
Next Story