भारत

ABVP ने विवि कुलसचिव का किया घेराव

Shantanu Roy
26 May 2026 7:05 PM IST
ABVP ने विवि कुलसचिव का किया घेराव
x
Shimla. शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को फीस वृद्धि और पुस्तकालय में संचालित सस्ती प्रिंटिंग एवं नोट्स की दुकान बंद करने के विरोध में कुलसचिव का घेराव किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के 500 से अधिक छात्रों ने रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहले ही छात्रों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लिया फीस वृद्धि का फैसला पूरी तरह से छात्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में सस्ते दामों में प्रिंटिंग, बाइंडिंग, एडिटिंग, होती है, जिसकी सुविधा उपलब्ध होने से छात्रों को काफी राहत मिलती थी। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दुकान को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जोकि आम छात्रों को भारी परेशानी का सामना
करना पड़ेगा।


इसके खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने लाइब्रेरी में बैठे हुए 500 से अधिक छात्रों के साथ मिलकर इस निर्णय के खिलाफ धरना दिया और कुल सचिव का घेराव किया गया। सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक ही प्रोफेसर को चार विभागों (जैव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान पुस्तकालय विज्ञान एवं फोरेंसिक साइंस) का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके कारण विभागों में रोजाना कुछ न कतुछ दिक्कत देखने को मिल रही हैं। एबीवीपी ने कुलसचिव से यह मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, जो उन्हें बेहतर ढंग से संभल सके। सुशील शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाई गई मांग को छात्रों के हित को देखते हुए कुल सचिव को पूरा करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदिभविष्य में भी इस तरह का कोई भी फरमान जारी किया जाएगा, तो निश्चित रूप से विद्यार्थी परिषद सभी छात्रों के साथ मिलकर ऐसे आंदोलन करेगी।
Next Story