भारत
आसमीन ने अपनाया सनातन धर्म, परिजनों से बताया जान का खतरा, प्यार की खातिर अपना मजहब बदला
jantaserishta.com
10 Sept 2024 5:51 PM IST

x
प्रेमी जयवीर से शादी रचा ली.
नई दिल्ली: प्यार में अक्सर लोग हदें पार कर देते हैं, धर्म की दीवार लांघ जाते हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के बरेली जिले में भी देखने को मिला। जहां आसमीन नाम की मुस्लिम युवती ने अपने प्यार के लिए सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और फिर अपने प्रेमी जयवीर के संग सात फेरे लेकर शादी कर ली। अब युवती ने अपना नाम आरती श्रीवास्तव रखा है। साथ ही आरती यानी आसमीन ने पूर्व प्रधान और अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।
ये प्यार की कहानी जिले के बहेड़ी के मानपुर की है। यहां रहने वाली आसमीन का रसूलपुर बरगवां के रहने वाले जयवीर से कई साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन आसमीन के परिवार वाले तैयार नहीं थे। इस पर दोनों ने साथ जीने का फैसला लिया और घर छोड़ दिया। सोमवार को वे दोनों सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महंत केके शंखधार से मुलाकात कर शादी करने की इच्छा जताई। केके शंखधार ने गंगाजल से आसमीन का शुद्धिकरण कराया और फिर सनातन पद्धति से दोनों की शादी कराई।
इस दौरान आसमीन ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपना नाम आरती श्रीवास्तव रखा लिया। आरती का कहना है कि उन्हें हॉरर किलिंग का खतरा है। प्रेम विवाह के चलते उनके परिवार वाले और पूर्व प्रधान हत्या करा सकते हैं। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा देने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





