भारत

आशिक ने कॉलगर्ल के शव को काटकर तीन सूटकेस में भरा और लगा दिया ठिकाने, दी प्यार की इतनी खौफनाक सजा

Sarita
26 Aug 2021 11:57 AM IST
आशिक ने कॉलगर्ल के शव को काटकर तीन सूटकेस में भरा और लगा दिया ठिकाने, दी प्यार की इतनी खौफनाक सजा
x

फाइल फोटो 

महाराष्ट्र के पुणे से मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात (Crime News) सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड जो कॉलगर्ल थी, को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बाद में आरोपी ने उसके शव को काटकर तीन सूटकेस में भरा और ठिकाने लगा दिया. वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खौफनाक घटना पुणे के नारायण पेठ इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शादीशुदा है, उसकी उम्र 40 साल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी की शिनाख्त पर पुलिस ने कॉलगर्ल के शव को बरामद कर लिया है. पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि थाने में कॉलगर्ल के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद केस की जांच शुरू की गई और फिर शक के आधार पर उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ा गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन महीने पहले उसने नारायण पेठ में कॉलगर्ल को किराए पर एक फ्लैट दिलवाया था. वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. लेकिन उस दिन कॉलगर्ल की एक बात से वह भड़क गया और उसके ऊपर हमला बोल दिया. इस दौरान कॉलगर्ल की मौत हो गई.
इसके बाद वह घर को बाहर से बंद करके अपने एक दोस्त के घर चला गया. दो दिन बाद वह फिर से वारदात वाली जगह पर पहुंचा और कॉलगर्ल के शव को काटकर तीन बैग में भरा. बाद में उन्हें लवासा रोड के पास छिपा दिया.


Next Story