
x
Bilaspur. बिलासपुर। कांग्रेस और भाजपा के बाद हिमाचल में तीसरी बड़ी पार्टी बनने को आम आदमी पार्टी (आप) ग्राउंड तैयार कर रही है। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलनों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पार्टी की पैठ को और अधिक गहरा करने के लिए रणनीति तैयार करना है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को अगले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में सांगठनिक मजबूती पर विशेष तौर पर ज़ोर दिया जा रहा है। बिलासपुर में जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया और सह-प्रभारी विजय फुलारा ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित। संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए टिप्स दिए गए। इस संवाद सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और प्रदेश में पार्टी की पैठ को और अधिक गहरा करने के लिए रणनीति तैयार करना था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





