भारत

असम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची

Nilmani Pal
15 March 2026 11:57 AM IST
असम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची
x

असम। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टा (आप) ने रविवार को राज्य के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में 14 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार में राज्य के अलग-अलग इलाकों की महत्वपूर्ण सीटों को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के जरिए दी।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, नाओबोइचा (75) सीट से अच्युत दास को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डेरगांव (104) से पुलिन गोगोई को टिकट दिया गया है। गोहपुर (72) से जरबोम कुटुम और सेंट्रल गुवाहाटी (36) से अनुरुपा देकाराजा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने खुमताई (106) सीट से आशीष हजारिका, शिवसागर (96) से तपन गोगोई और रोंगनादी (74) से टिकेंद्र थापा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा चेंगा (23) सीट से जाहिदुल इस्लाम खान और नादौर (69) से रंजीत बोरो को टिकट दिया गया है।

'आप' की सूची में तीताबर (102) सीट से पल्लव सैकिया, ईस्ट गोलपारा (14) से जिन्ना अमीर हुसैन, राहा (61) से बरुण बिकास दास और बोकाजन (108) से रेनुका तिमुंगपी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विश्वनाथ (70) सीट से अनंता गोगोई को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

यह सूची असम में पार्टी के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है। पार्टी के मुताबिक इन उम्मीदवारों का चयन स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक सक्रियता और जनता के बीच उनकी पकड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। असम में आप पिछले कुछ वर्षों से संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है और पार्टी का लक्ष्य इस चुनाव में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करना है।

Next Story
null