भारत

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए 20 टिकटों की घोषणा की

Nilmani Pal
9 Sept 2024 3:31 PM IST
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए 20 टिकटों की घोषणा की
x

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों को जगह दी गई है. यह एकतरफा ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन की चर्चा चल रही थी.

AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आज ही ऐलान किया था कि कि अगर शाम तक कोई समझौता नहीं हुआ तो उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी. हरियाणा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है, जबकि मतदान 5 अक्टूबर को होना है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही थी जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों की पेशकश की थी.



Next Story