भारत

ऑटो में बैठी युवती के साथ गैंगरेप, मिलने जा रही थी सहेली से

Nil dhankar
27 Feb 2026 7:18 AM IST
ऑटो में बैठी युवती के साथ गैंगरेप, मिलने जा रही थी सहेली से
x
पढ़े पूरी खबर

गुरुग्राम। नेपाली मूल की एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़ित युवती कुरुक्षेत्र से अपनी एक सहेली से मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंची थी, जहां ऑटो में सवार तीन युवकों ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

24 वर्षीय पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम के अशोक विहार में अपनी एक दोस्त से मिलने आई थी। हालांकि, वह जिस दोस्त से मिलने आई थी, वह वहां नहीं मिली। इससे वह काफी तनाव में आ गई। मानसिक परेशानी के चलते उसने शराब पी ली और वापस जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गई। उस ऑटो में तीन युवक पहले से बैठे हुए थे।

युवती के अनुसार, नशे में होने के कारण वह अपनी सुध-बुध खो बैठी। वह इतनी अधिक नशे में थी कि उसे कुछ भी स्पष्ट रूप से याद नहीं था। अगले दिन जब उसका नशा उतरा और उसे होश आया, तो वह नाहरपुर रूपा चौकी क्षेत्र के एक अनजान कमरे में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ऑटो में सवार उन तीनों युवकों ने कमरे में ले जाकर उसके साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता 24 फरवरी को किसी तरह वहां से निकलकर सदर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी एटा निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
null