भारत

एक्टिंग कर भविष्य बनाने शहर आया था युवक, ड्रग्स स्मगलिंग केस में गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 Dec 2025 7:02 AM IST
एक्टिंग कर भविष्य बनाने शहर आया था युवक, ड्रग्स स्मगलिंग केस में गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई में एक्टिंग करते-करते ड्रग्स स्मगलिंग में शामिल हो गया था। एक साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उत्तर प्रदेश पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश एएनटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में आगरा यूनिट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा में करीब 1 वर्ष से वांछित चल रहे अभियुक्त मानसिंह को मरीना एन्क्लेव बिल्डिंग, मालवानी, मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 11 दिसंबर को मुंबई के मालवानी इलाके से हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई से आगरा लाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई गया था। वहां वह एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के लिए उसे बहकाया।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से राजौरी गार्डन, दिल्ली का रहने वाला है। 2008 में वह मुंबई चला गया था और फिल्मी दुनिया में एंट्री करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने कई फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-छोटे रोल भी किए। उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई और उसके कहने पर वह मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त होकर काम करने लगा। उसने अपने साथी के साथ मिलकर कई बार मादक पदार्थ एमडीएमए को आगरा के एक अन्य व्यक्ति तक पहुंचाया है। एएनटीएफ थाना झांसी उपनिरीक्षक विनोद कुमार और मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के साथ आरक्षी गजेंद्र सिंह मुंबई गए थे और आरोपी को गिरफ्तार कर आगरा लेकर आए। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध), लखनऊ के निर्देश और मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फिल्मों में काम करने का सपना लेकर मुंबई गए शख्स को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Next Story
null