पत्नी का पोस्टर बनवाया और सड़क में निकल पड़ा युवक, हताश हूँ इच्छा मृत्यु दे दो

यूपी। मुजफ्फरनगर के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक गले में पोस्टर लटकाए कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसे देख सब हैरान रह गए। पोस्टर में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने एक ज्ञापन देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा है। उसने बताया कि वह बहुत गरीब है और अपनी पत्नी से परेशान है।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुमित सैनी की शादी एक जुलाई 2024 कूकडा निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन ही उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि उसकी शादी उसकी बगैर मर्जी के हुई है। पिछले छह महीने से वह अपने मायके में रह रही है। उसे लाने का प्रयास किया तो उसने आने से इंकार कर दिया है। उसके घर पर रहते हुए उसने उसके साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। उसके बाद वह लगातार धमकी दे रही है। उसे कोर्ट के माध्यम से जब लाने का प्रयास किया तो आरोप है कि नोटिस के 8 दिन बाद ही उसने मेरे छोटे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। पत्नी से परेशान होकर युवक ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।
उधर, शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक छात्र ने सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की तारीफ करने पर स्थानीय पुलिस ने उसे थाने बुलाकर 20 हजार रुपये वसूले और हवालात में भी बैठाया। प्रेस कांफ्रेस के इस दृश्य का वीडियो वायरल है।





