भारत

इंस्टाग्राम में बनी सहेली से मिलने होटल गई महिला, लड़का निकला, रेप

Nil dhankar
19 Sept 2025 6:30 AM IST
इंस्टाग्राम में बनी सहेली से मिलने होटल गई महिला, लड़का निकला, रेप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर में इंस्टाग्राम पर युवती बनकर एक युवक ने महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपित ने उसे मिलने के बहाने होटल बुलाया। जहां आरोपित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित वीडियो को वायरल करने धमकी देकर पीड़िता से 1.50 लाख रुपये वसूल लिए।

आरोपित की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने कलक्टरगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। बेकनगंज निवासी महिला के मामले में जानकारी देने के अनुसार बीते 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती सानिया नाम की एक युवती से हुई। जिसने खुद को लखनऊ का बताया। इस बीच अक्तूबर 2024 को उसे मैसेज कर कानपुर में होने की बात कह घंटाघर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

आरोप है कि जब वहां पहुंचकर उसे कॉल किया तो सुफियान नाम के युवक ने फोन उठाया। उसने बताया कि वह युवती का भाई है। वह अभी किसी काम से गई है। जिसके बाद बहाने से उसे होटल में ले गया। होटल में सुफियान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद से आरोपित ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही वीडियो डिलीट करने के नाम पर 1.50 लाख रुपये वसूल लिए। बावजूद इसके सुफियान लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Next Story
null