धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 19 सितंबर 2025

Subhi
19 Sept 2025 6:09 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 19 सितंबर 2025
x

मेष राशि, चंद्रमा और शुक्र की युति से लाभ

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि पंचम भाव मे बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए शुभ लाभदायक होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आप अच्छी खबर पाएंगे। कमाई के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। दान पुण्य आपके हाथो हो सकता है।

वृषभ राशि,लाभ और शुभ समाचार प्राप्त होगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मौज मस्ती और आनंद भरा रहेगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज दिन के दूसरे भाग लाभ और शुभ समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। शाम को आप किसी मांगलिक कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि,नौकरी बदलने के प्रयास सफल होंगे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी साहित्य और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मन बना सकते हैं। आपको आज पारिवारिक जीवन मे आपसी प्रेम और तालमेल का फायदा मिलेगा।​

कर्क राशि,मन आपका भावुक होगा, कमाई बढ़ेगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका मन भावुक हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आपकी राशि से दूसरे भाव में भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज अचानक आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति आएगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि, लाभदायक रहेगा आज का दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आज प्रगति होगी और और रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मिल सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको आज प्रेम संबंध के मामले मे भी भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज शौक की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कन्या राशि, क्रोध में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी राशि में सूर्य बुध की युति होने से आपको आज कारोबार में फायदा मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको क्रोध में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।

तुला राशि,पहचान का दायरा आज बढ़ेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपको आज कमाई के नए साधन प्राप्त होंगे। लेकिन आज आपके खर्च भी बढे हुए रहेंगे जिस पर आपको कंट्रोल करना होगा। मित्रो की संख्या में वृद्धि होगी और आपकी पहचान का दायरा आज बढेगा। काम में आप सफलता पाएंगे लेकिन आज व्यस्तता की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। विदेश व्यापार करने वाले लोगों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं भी बनाएंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग तो मिलेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर चिंता होगी।

वृश्चिक राशि,आज उपहार की प्राप्ति होगी

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन शुक्र और चंद्रमा की युति से लाभदायक होगा। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। किसी दोस्त से आपकी आज मुलाकात हो सकती है। आपको आज किसी मित्र या सबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम न रखें नहीं तो आज आपका किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। धन, सम्मान और यश में भी वृद्धि होगी।

धनु राशि,आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक रहेगा। लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। राजकीय कार्यों में में आज सफलता संदिग्ध रहने वाली है। विरोधी आज मजबूत रहेंगे,इसलिए आपको आज इनसे अलर्ट रहने की जरूरत है। माता के साथ आज आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बाहरी खानपान से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि,अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आप अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शाम का समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा जिससे आप सकारात्मक महसूस करेगे।

कुंभ राशि,बिजनेस में कमाई अच्छी होगी

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कामकाज में अधिक सजग रहना होगा। किसी और की गलती के लिए भी आपको बात सुननी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा, बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। प्रॉपर्टी के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा लेकिन क्रोध और वाणी को संयमित रखना होगा। आपको आज किसी अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीन राशि,आज कोई अच्छी डील मिलेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको आज कोई अच्छी डील मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने किसी पुराने मित्र मिलकर प्रसन्न होंगे।

Next Story
null