भारत

मायके में रंगरेलियां मना रही थी महिला, किशोर बेटे ने पकड़ लिया, तो उतारा मौत के घाट

Nil dhankar
31 March 2026 7:23 AM IST
मायके में रंगरेलियां मना रही थी महिला, किशोर बेटे ने पकड़ लिया, तो उतारा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कुशीनगर में दो दिन पहले गायब हुए 12 साल के बालक राजवीर यादव की हत्या की गयी थी। रविवार की रात उसका शव देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बालक की मां के प्रेमी ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजबीर यादव (12) पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा आदित्य यादव के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसके मामा आदित्य ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि बालक की तलाश के दौरान संदेह के आधार पर गोपालपुर बिरैचा निवासी डब्लू गोंड पुत्र रामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को इधर उधर घुमाने की काफी कोशिश की मगर अपने ही कुछ जवावों में उलझ किया। कड़ाई बरती गयी तो टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को राजवीर का शव बरामद कर लिया गया।

‌ डब्लू गोड़ ने पुलिस की पूछताछ में अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक राजवीर की माता रीना यादव से उसका प्रेम प्रसंग चल आ रहा है। 26 मार्च को जब वह रीना के साथ उसके घर में मौजूद था तभी राजवीर अचानक आ गया। दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया। कोतवाल ने बताया कि इसके बाद डब्लू गोंड ने राजवीर को मानने के लिए तरह तरह के प्रलोभन दिए परन्तु वह नहीं मान रहा था। बार बार कह रहा था कि अपने मामा आदित्य यादव से बता दूंगा। इससे डब्लू डर गया। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनायी। राजवीर को कपड़े खरीदने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रधिया देवरिया नहर मार्ग पर एक जगह एकांत दिखायी दिया तो बाइक खड़ी करके उसे झाड़ियों में ले गया। गमछे से राजवीर के गले को कसकर हत्या कर दी। फिर शव को झाड़ियों में छुपा दिया। कुछ लोगों ने जब बताया कि गायब होने से पहले वह डब्लू गोंड के साथ उसकी बाइक पर दिखा था। इसी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ कर उससे पूछताछ शुरु की थी।


Next Story