भारत

रेस्टोरेंट में आग लगने से फ़टे गैस सिलेंडर, महिला की मौत

Nilmani Pal
27 Oct 2025 7:11 AM IST
रेस्टोरेंट में आग लगने से फ़टे गैस सिलेंडर, महिला की मौत
x
ब्रेकिंग

यूपी। मुरादाबाद में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जो देखते-देखते ऊपर के मकान तक फैल गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद चार गैस सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क उठी.

मुरादाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जुनैद असारी ने बताया, ""कुल सात मरीज़ यहां लाए गए थे. उनमें से एक, 56 वर्षीय माया को मृत अवस्था में लाया गया था... बाकी मरीजों की हालत स्थिर है..." फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात करीब 10 बजे मिली. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं.मुरादाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राजीव कुमार पांडेय ने बताया, "हमें रात करीब 10 बजे कॉल मिली कि क्लार्क्स इन होटल के सामने बने एक रेस्टोरेंट में आग लगी है. शुरुआत में दो फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन चार सिलेंडर फटने से आग बहुत ज्यादा फैल गई. सात दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और और भी बुलाई जा रही हैं."

फायर ऑफिसर ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया. उन्होंने कहा, "हमने करीब 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें चार महिलाएं, दो बच्चे और एक कुत्ता शामिल हैं." उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है.


Next Story
null