भारत

हनुमान जी के द्वार में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी विवाद, 3 के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Nil dhankar
4 Jun 2026 7:30 AM IST
हनुमान जी के द्वार में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी विवाद, 3 के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बुलन्दशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में कुछ काम करने वाले लोगों द्वारा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, और दो के विरुद्ध शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने चालान कर जांच में जुटी है.

वीडियो बुलन्दशहर के गांव ओलिना का है. दर्ज एफआईआर के मुताबिक गामव के निवासी राजकुमार के मकान का निर्माण हो रहा है. जिसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री काम कर रहे थे. दोपहर में लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए,जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए. बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली. जबकि असर मोहम्मद का साथी नज़र मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था.

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए. पुलिस ने प्रकरण में आरोपी असर मोहम्मद, नजर मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. असर का चालान कर दिया गया है.

इस प्रकरण में फोन पर जब थाना प्रभारी मोहम्मद असलम से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मामला 31 तारीख का है और प्रकरण में मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पता चला कि जो संबंधित मजदूर थे और वहां पर कार्य कर रहे थे उन्होंने नमाज पढ़ ली थी जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में गुस्सा भर गया. मामले में पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की. मौके पर शांति बनी हुई है और घटना में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Next Story