भारत

भरमौर एनएच पर बग्गा से दुर्गेठी तक बिछेगी टू लेयर कोलतार

Shantanu Roy
22 May 2026 4:17 PM IST
भरमौर एनएच पर बग्गा से दुर्गेठी तक बिछेगी टू लेयर कोलतार
x
Chamba. चंबा। पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर बग्गा से दुर्गेठी के करीब 22 किलोमीटर हिस्से पर डबल लेयर कोलतार बिछाया जाएगा। पहले चरण में 50 एमएम की बीबीएम लेयर बिछाई जाएगी। इसके बाद 40एमएम की बीसी लेयर डाली जाएगी। इस कार्य पर करीब सात करोड रूपए की राशि खर्च होगी। एनएच प्रबंधन की ओर से इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति भी हासिल कर ली गई है। इस कार्य के पूरा होने से एनएच के इस हिस्से की वाहनों के भार सहने की क्षमता में भी इजाफा होगा। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता ईं वीरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि पिछली बरसात के दौरान रावी नदी के उफान पर आने से हुए भूमि कटाव के चलते एनएच के इस हिस्से को काफी नुकसान हुआ था। इस हिस्से में कई जगह एनएच पूरी तरह बैठ गया था। लंबे समय तक मुरम्मत कार्य न होने से एनएच की हालत खराब होकर रह गई थी। पिछले दिनों एनएच की बिगड़ी हालत को लेकर भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनकराज की अगुवाई में लोगों ने धरना-
प्रदर्शन किया था।


पहले चरण में 50 एमएम की बीबीएम की लेयर बिछाई जाएगी। इस कार्य पर चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके बाद 40 एमएम की बीसी लेयर का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन दिनों पहले चरण के कार्य के तहत 50 एमएम की लेयर बिछाने का काम जारी है। एनएच मंडल चंबा ने पूर्व के अनुभवों से सीख लेते हुए एनएच की मरम्मत कार्य कर कोलतार बिछाकर चकाचक करने के लिए केंद्र सरकार को डबल लेयर कोलतार बिछाने की स्वीकृति मांगी थी। केंद्र सरकार की ओर से इस कार्य की स्वीकृति मिलते ही एनएच मंडल चंबा की ओर से बग्गा से दुर्गेठी तक कोलतार बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता ईं वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भरमौर एनएच के बग्गा से दुर्गेठी तक के हिस्से पर टू लेयर कोलतार बिछाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिली है। उन्होंने बताया कि कोलतार बिछाने का काम आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को मणिमहेश यात्रा से पहले पूर्ण कर लोगों व श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बना दिया जाएगा।
Next Story