भारत

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, नौ भक्त घायल, चार जख्मी पीजीआई रैफर

Shantanu Roy
6 March 2026 3:12 PM IST
श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, नौ भक्त घायल, चार जख्मी पीजीआई रैफर
x
Una. ऊना। सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कैंटर गाड़ी पलट गई। हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने कैंटर चालक साहिब सिंह निवासी झांसा सडक़ सिटी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ बीएनएस व एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है। पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु कैंटर गाड़ी में होला मोहल्ला के लिए बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में आए थे। जहां माथा टेकने के बाद श्रद्धालु पीरनिगाह में माथा
टेकने पहुंचे थे।


गत बुधवार शाम श्रद्धालुओं ने पीरनिगाह मंदिर में माथा टेका और रात 11 बजे श्रद्धालु कैंटर गाड़ी में लंगर के सामान सहित वापस अपने के लिए रवाना हुए। पीरनिगाह मंदिर से कुछ दूर उतराई पर एक तीखे पर गाड़ी सडक़ के एक तरफ पलट गई। हादसे के बाद कुछ श्रद्धालु खाई में जा गिरे। रात के समय घटनास्थल पर श्रद्धालुओं की चीखो पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की गई। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पीरनिगाह में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटने से नौ श्रद्धालु घायल हुए है। पुलिस मालवाहक वाहनों में यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। हादसे में जुली, परविंद्र सिंह, टिंकू, दिलबाग सिंह, गुरमीत सिंह, जतिंद्र कुमार, रानी, भूपिंद्र सिंह घायल हुए है। इनमें से टिंकू, परविंद्र, दिलबाग सिंह व गुरमीत सिंह को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
Next Story