भारत

क्वारसी-नागडल की ट्रैंकिंग पर गए ट्रेकर की मौत

Shantanu Roy
21 Aug 2025 5:33 PM IST
क्वारसी-नागडल की ट्रैंकिंग पर गए ट्रेकर की मौत
x
Chamba. चंबा। क्वारसी- नागडल की ओर ट्रैकिंग पर गए ट्रेकर की आज मौत हो गई है। ट्रेकर की पहचान राहुल कुमार पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव बसौधन, डाकघर रठियार, तहसील व जिला चंबा की रूप में हुई है। हालांकि प्रशासन ने राहुल को एयरलिफ्ट करके चंबा भी पहुंचाया, लेकिन चंबा पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार नागडल में फंस गया था और उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इस दौरान स्थानीय गद्दियों ने उसकी देखभाल की और मामले की सूचना प्रशासन तक पहुंचाई।

प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को नागडल से निकालकर मंगलवार को होली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन अचानक हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने राहुल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर चंबा लाने का निर्णय लिया। उसे आज दोपहर एनएचपीसी हेलीपैड करियां में उतारा गया, जहां एनएचपीसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रशासन ने राहुल को रेस्क्यू करने के बाद एयरलिफ्ट करके चंबा पहुंचाया, लेकिन उसने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
Next Story