भारत
चलती गाड़ी में लगी अचानक आग, ड्राइवर झुलसा, खुले सीवर में कूदकर बचाई जान
jantaserishta.com
27 April 2024 6:29 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है. यहां चलती गाड़ी में अचानक आग लगने से ड्राइवर गाड़ी में फंस गया. आग लगने की वजह से वह गाड़ी में झुलस गया था. मगर, इसी दौरान उसे सामने एक खुला सीवर दिखाई दिया और वह किसी तरह गाड़ी से निकलकर सीवर में कूद गया.
घटना सेक्टर 31 स्टार मॉल के पास की बताई जा रही है. चलती गाड़ी में अचानक लगी थी आग और आग लगने के कारण ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था. मगर, फिर उसने हिम्मत की और किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकला और झुलसी हुई हालात में जान बचाने के लिए खुले सीवर में खुद गया.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दे थी. तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इसके बाद मेनहोल से घायल ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि चलती गाड़ी में आग किस वजह से लगी थी. घटना के बाद ड्राइवर से भी पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई है क्योंकि वह आग की वजह से काफी झुलस गया था और घटना के बाद सदमे में था.
सिरसा में बुजुर्ग को पिकपक ने 3 किमी घसीटा
वहीं, हरियाणा सिरसा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. साइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बुजुर्ग व्यक्ति का शव गाड़ी के नीचे ही फंस गया था. गाड़ी चालक शव को करीब 3 किलोमीटर तक घसीटता रहा.
पास से गुजर रहे एक ट्रक चालक और एक अन्य वैन चालक ने पिकअप गाड़ी को क्रॉस कर रुकवाया. इसके बाद मौके पर ही भीड़ जमा हो गई और उन्होंने ड्राइवर और उसके एक साथी की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी. इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और उसके एक साथी को भीड़ से छुड़वाकर हिरासत में ले लिया.
Tagsचलती गाड़ी में आगड्राइवर झुलसासीवर में कूदकर बचाई जानसीवरगुरुग्रामहरियाणाहरियाणा न्यूज़Fire in moving vehicledriver burntsaved life by jumping into sewerSewerGurugramHaryanaHaryana News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





