भारत

छात्र ने स्कूल की बिल्डिंग से लगाई छलांग, वीडियो देखकर निकल जाएगी चीख

jantaserishta.com
21 July 2023 1:48 PM IST
छात्र ने स्कूल की बिल्डिंग से लगाई छलांग, वीडियो देखकर निकल जाएगी चीख
x
कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
कानपुर: कानपुर में कक्षा तीन में पढ़ने वाला छात्र स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। कानपुर पुलिस के डीसीपी साउथ रविन्द्र कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को किदवई नगर के एच-2 ब्लॉक में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
छात्र का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी जुटाई है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। छात्र के दोस्तों ने बताया कि छुट्टी से पहले बच्चा पानी भरने गया था, जहां कुछ छात्र पहले से मौजूद थे। इस दौरान छात्रों के बीच सुपरहीरो की तरह कूदने की बात होने लगी और शर्त लग गई।
इसके बाद वह पहली मंजिल से कूद गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना बच्चों की नादानी की वजह से हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story