
x
Market. मंडी। मंडी में बरसात की पहली बारिश ने ही जान ले ली है। मंडी जिला के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला की जान चली गई। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब महिला को यात्रा के दौरान अचानक उल्टी आने लगी। तबीयत खराब होने पर वाहन रोककर वह अपने बच्चे के साथ कार से नीचे उतरी, लेकिन कुछ ही क्षणों में पहाड़ी से लुढक़कर आए एक विशाल पत्थर ने उसकी जिंदगी छीन ली। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की पहचान सुखबीर कौर (38) निवासी नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुखबीर कौर अपने पति जसविंदर सिंह और बच्चे के साथ कार में नालागढ़ से धार्मिक यात्रा पर मणिकर्ण जा रही थीं। सुबह जब उनकी कार औट क्षेत्र के संदली मोड़ के पास पहुंची तो रास्ते में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी आने लगी। इसके बाद उनके पति ने सडक़ किनारे वाहन रोक दिया।
महिला बच्चे को साथ लेकर जैसे ही वाहन से नीचे उतरी, तभी ऊपर पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर तेजी से लुढक़ता हुआ आया और सीधे उनके सिर पर जा गिरा। पत्थर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ी। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने भी तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। गंभीर हालत में महिला को तत्काल नगवाई अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे और पति के सामने हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





