भारत
युवक पर गोलियों की बौछार, शरीर में दस गोलियां उतार दी, Murder से फैली सनसनी
jantaserishta.com
5 Jun 2024 11:54 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
BIHAR NEWS: बिहार के आरा जिले के कोईलवर थाना इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। जब बदमाशों ने एक युवक पर गोलियों की बौछार कर दी। और शरीर में दस गोलियां दाग दी। हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचा मिथलेश पासवान के तौर पर हुई है। जो कोईलवर थाना इलाके के धनडींहा कुबेरचक गांव का निवासी था। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि मृतक मिथलेश पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रह चुका है। और आरा में बम धमाके की एक घटना में भी उसका नाम आ चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। बदमाशों ने मिथलेश को दस गोलियां मारी। और फिर फरार हो गए।
खून से लथपथ मिथलेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। और कई साक्ष्य जमा किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। परिजनों के मुताबिक मिथलेश आनंद नगर मोहल्ले से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन हत्या का मकसद क्या था। इसका खुलासा नहीं हो सका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





