भारत

नोटों की गड्डी में बनाया रील, और पकड़ा गया दुकान में चोरी करने वाला नौकर

Nilmani Pal
28 Dec 2025 7:40 AM IST
नोटों की गड्डी में बनाया रील, और पकड़ा गया दुकान में चोरी करने वाला नौकर
x
पढ़े पूरी खबर

वाराणसी। कभी-कभी ज्यादा होशियारी या स्मार्टनेस भारी पड़ जाती है. ऐसा ही हुआ चोर राधे यादव उसके फुफेरे भाई जितेन्द्र यादव के साथ. वाराणसी के चौक क्षेत्र के ब्रह्मनल इलाके के जिस कुंजगली के पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की दुकान पर ये काम करते थे. वहीं मौका पाकर 23 दिसम्बर को 50 हजार चोरी कर लिया और फिर शातिराना अंदाज से किसी को चोरी की घटना का पता ना चले दुकान में आग भी लगा दी. लेकिन एक गलती से चोरी पकड़ा गई.

दरअसल राधे यादव ने चोरी के ₹50000 को स्टाइल में गिनते-गिनते हुए और फ्लाइंग किस करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिससे पुलिस उसे खोजते हुए उसके चंदौली के मुगलसराय के मकान पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया. जबकि वाराणसी के चोलापुर का रहने वाला उसका फुफेरा भाई जितेंद्र यादव फरार हो चुका था.

घटना का खुलासा करते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राधे यादव ने अपने फुफेरे भाई जितेंद्र यादव के साथ मिलकर चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि वो और उसके भाई दुकान में काम करते थे और चोरी करने के बाद माचिस से आग लगा कर भाग गए थे. आरोपी के पास से 34 हजार रुपये नकद और एक नीले रंग का नारजो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है. दूसरा आरोपी जितेंद्र यादव, निवासी चोलापुर वाराणसी, मौके से फरार है. पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है. एसीपी ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Next Story
null