भारत

हाथ में दिखी तख्ती...युवक दो महीने से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा

jantaserishta.com
30 April 2025 11:15 AM IST
हाथ में दिखी तख्ती...युवक दो महीने से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा
x
जानें पूरा मामला.
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपनी पत्नी की तलाश में जनसुनवाई में पहुंच गया. उसके हाथ में एक तख्ती थी. यह युवक दो महीने से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है. पति का आरोप है कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी पत्नी का अपहरण किया है.
हाथ में तख्ती लिए यह शख्स मध्यप्रदेश के हरदा जिले का है, जिसका नाम है धर्मेन्द्र नागराज. धर्मेन्द्र की शिकायत है कि उसकी पत्नी का अपहरण दो महीने पहले हुआ है, और उसे ससुराल पक्ष के लोगों पर शक है. हाथ में तख्ती लिए वह अपनी लापता पत्नी को ढूंढने की मदद मांग रहा है.
जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने बताया कि उसने 5 माह पहले इंदौर के सिमरोल गांव की यशवी से प्रेम विवाह किया था. कलेक्टर को दिए आवेदन में धर्मेंद्र ने बताया कि दो माह पहले 21 फरवरी को सुबह 9 बजे कुछ अज्ञात लोग एक चार पहिया वाहन से आए और उसकी पत्नी यशवी का अपहरण कर ले गए. प्रेम विवाह के कारण ससुराल पक्ष नाराज था और पत्नी को वापस ले जाने की धमकी दे चुका था. घटना के बाद धर्मेंद्र ने छीपाबड़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने सीएम हेल्पलाइन 181 और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
पीड़ित पति धर्मेन्द्र ने बताया कि करीब 5 साल पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. 5 साल तक तक दोस्ती प्यार में बदलने के बाद दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज के मंदिर से शादी कर ली. शादी के बाद दोनों खुशी खुशी अपनी जिंदगी जी रहे थे, लेकिन 2 माह पहले अचानक पत्नी का अपहरण हो गया. पुलिस भी मामले मे कोई मदद नहीं कर रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश की जा रही है.
उधर पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी जहां भी है वहां परेशान है क्योंकि उसने एक अज्ञात नंबर से उसे मैसेज किया था. 24 फरवरी की रात 1 बजे धर्मेंद्र को एक अज्ञात नंबर से यशवी का मैसेज मिला. मैसेज में यशवी ने लिखा था, 'मुझे लेने आ जाओ, ये लोग घर से उठा लाए हैं. उसने मेसेज में घर का पता भी लिखा. साथ ही चेतावनी दी कि अकेले न आएं और पुलिस को साथ लाएं क्योंकि यहां बहुत गुंडे लोग हैं. युवती ने ये भी बताया कि सुबह 9 बजे तक उसकी दूसरी शादी करा दी जाएगी और ये लोग धर्मेंद्र को को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे.
पीड़ित का कहना है कि प्रेम विवाह से ससुराल के लोग नाराज थे. इसलिए शक मेरे ससुराल पक्ष पर है. मैंने अपने नजदीकी थाने छीपाबड में जाकर गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक पुलिस विभाग द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है. मैंन पहले भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुका हूँ, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story