भारत
बद्दी में सुलगा दवा उद्योग, शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर लगी आग
Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:54 PM IST

x
बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित फार्मा कंपनी में गुरुवार मध्यरात्रि अचानक हुए तेज धमाके के बाद भडक़ी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में तीसरी मंजिल को राख में बदल दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में मशीनरी, कच्चा माल और तैयार दवाइयां पूरी तरह जल गर्ईं, जबकि दमकल विभाग ने 13 घंटे की लगातार जद्दोजहद के बाद शेष भवन को सुरक्षित बचाया। प्रारंभिक अनुमान में नुकसान करोड़ों में बताया जा रहा है। गुरुवार रात लगभग एक बजे तीसरी मंजिल स्थित टेबलेट सेक्शन में अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिसके तुरंत बाद आग तेजी से फैलने लगी। दवा निर्माण में उपयोग होने वाले रसायनों की ज्वलनशीलता के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लोर अपनी चपेट में ले लिया।
उस समय कंपनी में नाइट शिफ्ट चल रही थी और कुल 16 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन कर्मचारियों ने धुएं और लपटों के बीच ग्रिल का सहारा लेकर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही बद्दी फायर स्टेशन से चार फायर टेंडर तुरंत रवाना किए गए और हालात की गंभीरता देखते हुए नालागढ़ से एक और टेंडर बुलाया गया। कंपनी प्रबंधन के अनुसार तीसरी मंजि़ल पर मौजूद महंगी मशीनरी, उत्पादन लाइनें, इलेक्ट्रिक पैनल, कच्चा माल और बड़ा तैयार स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो चुका है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





