भारत

चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एक की मौत 4 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
20 July 2024 2:09 PM IST
चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एक की मौत 4 घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
मुंबई: मुंबई के ग्रांट रोड स्टेशन इलाके में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।इमारत में फंसे बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है जिसे नगर निगम ने 6 महीने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे 'रूबिनिसा मंजिल' इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का एक हिस्सा ढह गया और दूसरा हिस्सा लटक गया। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे के बाद मलबे से एक शव को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीएमसी आपदा नियंत्रण के अधिकारी ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुंबई के इस मानसून सीजन में यह इस तरह का पहला हादसा है। पिछले 72 घंटों से मुंबई में भारी बारिश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story