भारत
बाइक सवार दो युवकों पर गिरा ताड़ का पेड़, हुई मौत, इलाके में बिजली सप्लाई भी बाधित
jantaserishta.com
2 Aug 2024 1:47 PM IST

x
अफरातफरी का माहौल बना.
नालंदा: बिहार के नालंदा में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब लोगों को सूचना मिली कि दो युवकों पर खजूर का पेड़ गिर गया है और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे। यहां पर खून से लथपथ दो युवक पेड़ के नीचे दबे हुए थे। यह दर्दनाक हादसा नालंदा में हुई है।
बताया जा रहा है कि पैला पोखर कागजी मोहल्ला के समीप अचानक बाइक सवार के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया जिससे दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ताड़ का पेड़ गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया और इलाके में बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। मृतक की पहचान इमादपुर निवासी मोहम्मद शाहबाज और सुजाऊल के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इलाके में आधार कार्ड बनाने का काम करते थे। किसी काम के सिलसिले में वो दोनों बाइक से बाजार गए थे। इसी दौरान उन पर ताड़ का पेड़ गिर गया।
हालांकि, जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते, दोनों की मौत हो गई थी। इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाने से पुलिसकर्मी आए। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया मौके पर पहुंच गए।
घटना पर स्थानीय निवासी मोहम्मद चंदा अली ने कहा कि हमें फोन कर सूचना दी गई कि मोहम्मद शाहबाज और सुजाऊल के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया है। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे। ये दोनों मेरे मोहल्ले के पास ही रहते थे। जीविका चलाने के लिए लोगों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





