छत्तीसगढ़

CG BREAKING: शहर में ब्राउन शुगर खपाने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Aug 2024 1:32 PM IST
CG BREAKING: शहर में ब्राउन शुगर खपाने वाले गिरफ्तार
x

राजनांदगांव rajnandgaon news। शहर में ब्राउन शुगर Brown sugar के साथ कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को मोहारा बायपास में दो युवकों को संदिग्ध रूप से घूमने की जानकारी मिली थी। दोनों को घेराबंदी कर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों की तलाशी करने पर ब्राउन शुगर की पुडिय़ा मिली।

chhattisgarh news पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को मोहारा क्षेत्र में दो युवकों के संदिग्ध मौजूदगी की खबर मिली। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए जब हिरासत में लिया, तब पता चला कि दुर्ग मोहन नगर के रहने वाले दीपेश साहू और योगेश विश्वकर्मा ब्राउन शुगर तस्कर हैं। दोनों की तलाशी में पुलिस को 50 हजार रुपए की ब्राउन शुगर वाली 100 पुडिय़ा मिली। पुलिस ने 9 हजार 457 मिली ग्राम ब्राउन शुगर दोनों के पास से जब्त किया। पुलिस का आशंका है कि आरोपी शहर में ब्राउन शुगर को खपाने की नियत से पहुंचे थे। chhattisgarh

पुलिस आरोपियों से स्थानीय संपर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पेशेवर तस्कर हैं। उनकी पृष्ठभूमि के आधार पर माना जा सकता है कि आरोपियों का स्थानीय किसी व्यक्ति से संपर्क रहा है। पुलिस इन बिन्दुओं के आधार पर भी जांच कर रही है।

Next Story