भारत

मंदिर के नवनिर्माण में खुल रहा इतिहास का पन्ना, निकली नक्काशीदार संरचनाए

Shantanu Roy
18 Feb 2026 3:36 PM IST
मंदिर के नवनिर्माण में खुल रहा इतिहास का पन्ना, निकली नक्काशीदार संरचनाए
x
Parwanoo. परवाणू। परवाणू से सटे कालका शहर में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शक्तिपीठ श्री काली माता मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य के दौरान खुदाई से लगातार ऐतिहासिक अवशेष सामने आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर पिल्लर निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के समय मजदूरों को भूमि के भीतर विभिन्न आकारों की नक्काशीदार संरचनाएं दिखाई दीं। कार्य को तत्काल रोककर जब इन्हें सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया तो पत्थरों पर उकेरी गई कलात्मक आकृतियां और धार्मिक प्रतीक स्पष्ट रूप से
दृष्टिगोचर हुए।

इस घटनाक्रम को उस समय और अधिक महत्त्व मिला जब पूर्व में प्राप्त अवशेषों का निरीक्षण कर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उप निदेशक डा. नरेंद्र परमार ने पुष्टि की थी कि मंदिर परिसर से मिले अंश 11वीं सदी से संबंधित हैं। डा. नरेंद्र परमार ने यह भी स्पष्ट किया था कि हरियाणा सरकार के माध्यम से इन ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण कर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने निर्देश दिए हैं कि आगे की खुदाई क्रमबद्ध, नियंत्रित और अत्यंत सावधानी के साथ की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर मशीनों के स्थान पर हाथ से खुदाई कराई जाए।
Next Story