भारत

कोलतार प्लांट बंद करवाने के लिए विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन

Shantanu Roy
3 April 2025 5:59 PM IST
कोलतार प्लांट बंद करवाने के लिए विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन
x
Arki. अर्की। पंचायत खनलग के गांव रौड़ी में बन रहे कोलतार प्लांट को बंद करने की मांग को लेकर बुधवार को गांववासियों ने विधायक संजय अवस्थी को एक ज्ञापन दिया। अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में गामीणें ने उक्त प्लांट खोलने पर रोष प्रकट किया और इस प्लांट को बंद करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस प्लांट के खुलने से स्थानीय लोगों स्वास्थय, पर्यावरण, पशु और खेती बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ेंगे। उनका कहना था कि यह प्लांट गलोग से जोखाघाटी निर्माणाधीन सडक़ के ठेकेदार द्वारा बनाया जा रहा है। लोगों को आरोप है कि इस प्लांट को लगाने के लिए पंचायत द्वारा न ही कोई आम सभा बुलाई गई न ही ग्रामीणों से कोई राय ली गई। यहां तक कि क्षेत्रवासियों से किसी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया।
Next Story