
x
Solan. सोलन। जिला सोलन में आयोजित राधास्वामी सत्संग व्यास समागम के दौरान शनिवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु सोलन पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और दिनभर सत्संग स्थल पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक सोलन के नेतृत्व में समागम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।
इसके तहत कुल 134 पुलिस जवानों को विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और सत्संग स्थल के आसपास तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। पुलिस कर्मियों को यातायात नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जबकि भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और पैदल श्रद्धालुओं हेतु अलग मार्ग निर्धारित किए गए। पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखा गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समागम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





