Breaking News

कार में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

Shantanu Roy
6 Dec 2023 3:46 PM IST
कार में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर
x

गोहाना। गोहाना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गांव कथुरा से काहल्पा के रास्ते में वैगनआर कार में आग लग गई। कार में चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलबीर उम्र 45 साल गांव काहल्पा के रूप में हुई है। पुलिस को आज सुबह कार में आग लगने और जिंदा जले व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Next Story