भारत
ढलियारा के बढ़ल बाजार में भीषण अग्निकांड, किराना-कन्फेक्शनरी की दुकान राख
Shantanu Roy
17 Jun 2026 3:22 PM IST

x
Garli. गरली। ढलियारा क्षेत्र के बढ़ल बाजार में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने स्थानीय व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया। पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक करियाना एवं कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान कुछ ही समय में राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ल बाजार निवासी लकी राणा की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा करियाना एवं कन्फेक्शनरी का पूरा स्टॉक, आइसक्रीम फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक फ्रिज, बिजली के मीटर सहित अन्य जरूरी उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकानदार के अनुसार इस हादसे में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार लकी राणा ने बताया कि बुधवार को कुछ भुगतान किए जाने थे, जिसके चलते दुकान में लगभग 45 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी, जो आग में जल गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है और अब उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। इस संबंध में ढलियारा विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता मनीष संधू ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा बिजली विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को शीघ्र राहत प्रदान करने तथा आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। इस अग्निकांड ने क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





